अमानगंज: टाइगर रेस्क्यू में बाधा: वन अधिकारी को बंधक बनाने की कोशिश, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार
Amanganj, Panna | Apr 29, 2026 अमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम तारा में टाइगर रेस्क्यू के दौरान शासकीय कर्मचारियों को बंधक बनाने का प्रयास और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।