बिजावर: बिजावर में चोर सक्रिय: दिनदहाड़े मोबाइल और बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध युवक
बिजावर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। गुलगंज रोड स्थित रवि साहू की धुलाई एवं कार एक्सेसरीज़ की दुकान से एक युवक मोबाइल चोरी कर फरार हो गया। इसके बाद उसी युवक पर रतनगंज मोहल्ले से बजाज CT 100 मोटरसाइकिल (MP 16 MP 0177) चोरी करने का भी आरोप है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसका वीडियो गुरुवार की सुबह 9:30 बजे सामने आया है।