देहरादून: रायपुर थाना पुलिस ने चार अभियुक्तो को मयूर विहार देहरादून से किया गिरफ्तार, मामूली कहासुनी में दो युवकों पर किया था हमला
रायपुर थाना पुलिस ने मयूर विहार देहरादून से दो युवकों पर जानलेवा हमला करने के आरोपी चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मामूली कहासुनी के चलते लाठी डंडो से दो युवकों पर हमला किया था। 21 फरवरी 2024 को वादी बुद्ध सिंह ने अपने पुत्र बलवंत और उसके दोस्त राहुल से मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी।