देहरादून: पटेलनगर कोतवाली देहरादून पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से कोबरा गैंग के सरगना को किया गिरफ्तार,240 ग्राम अवैध चरस कि बरामद
देहरादून की पटेलनगर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है दरअसल पुलिस ने रतन पार्क अपार्टमेंट ग्रेटर नोएडा से कोबरा गैंग के सरगना शिवम गुप्ता पुत्र स्वर्गीय सुदामा गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 240 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह पूर्व में रेस्टोरेंट और कॉफी हाउस चलाथा था। लेकिन लॉकडाउन में नुकसान हो गया।