देहरादून: भाजपा विधायक विनोद चमोली ने निरंजनपुर, देहरादून के रोचिपूरा में आयोजित श्रीमत भागवत कथा में लिया भाग,कथा का किया श्रवण
भाजपा विधायक विनोद चमोली ने देहरादून के निरंजनपुर क्षेत्र के रोचिपूरा में आयोजित श्रीमत भागवत कथा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कथा का श्रवण किया। साथ ही समस्त प्रदेशवासियों की भी खुशहाली की कामना की। वहीं उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत भागवत कथा" में आदर्श व्यक्तित्व व जीवन का सार निहित है, इससे मिली प्रेरणा को हम अपनी कार्यशैली में समाहित कर सकते है।