देहरादून: बसंत विहार देहरादून पुलिस ने क्षेत्र से दो फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार, पिछले 8 सालों से दोनों आरोपी चल रहे थे फरार
देहरादून की बसंत विहार थाना पुलिस ने पिछले 8 सालों से गैंगस्टर न्यायालय से फरार चल रहे दो वारंटीयो को गिरफ्तार किया है। वारंटी अजय साहनी उर्फ लालटन साहनी और पवन सिंह पुत्र कमान सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पुलिस से बचने के लिए हर बार अपने ठिकाने बदल रहे थे।