देहरादून: लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत सिंह ने पार्षद और नेताओं के साथ की बैठक
लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के आवास पर टिहरी लोकसभा के अंतर्गत रायपुर विधानसभा के सभी पार्षद और नेताओं के साथ बैठक कर जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। इस बीच जोत सिंह ने कहा कि हम कांग्रेस की जीत की परिकल्पना को साकार बनाने के लिए काम कर रहे हैं।