बैराड़: बीलपुरा जंगल में हथियारबंद बदमाशों की सूचना पर पुलिस उतरी, 2 घंटे तक की सर्चिंग
खबर बैराड़ थाना अंतर्गत आने बाले ग्राम बीलपुरा के जंगल की है। जहा रविवार दोपहर करीब 12 बजे 7-8 हथियारबंद बदमाशो ने भैस चराने गए युवकों को रोका और उनके साथ मारपीट कर उन्हें जंगल से भगा दिया जैसे ही ग्रामीणों को इस बारदात की भनक लगी तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बैराड़ थाना प्रभारी सुरेश शर्मा, पुलिस व ग्रामीणजन एकजुट होकर बीलपुरा के जंगल मे उतर गये।