अम्बाला: सीआईए 2 ने ठरवा स्कूल से गैस सिलेंडर चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया आरोपी, सिविल अस्पताल में कराया मेडिकल
Ambala, Ambala | Mar 30, 2024 थाना सदर क्षेत्र के ठरवा स्थित सरकारी स्कूल से गैस सिलेंडर चोरी करने के मामले में सीआईए 2 ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।जिसका मेडिकल करवाने के लिए पुलिस टीम शहर के सिविल अस्पताल पहुंची है। जहां पर उसका मेडिकल करवाया जा रहा है। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।