अम्बाला: सिविल अस्पताल में दहेज उत्पीड़न के चलते मानसिक रूप से परेशान महिला ने स्टाफ के फाड़े कपड़े, बयान दर्ज करने पहुंची पुलिस
Ambala, Ambala | Mar 30, 2024 इस मामले में पुलिस को अधिक जानकारी देते हुए महिला के पिता ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी 4 साल पहले दिनारपुर में की थी। उसके ससुराल वाले लगातार उसे अधिक दहेज की मांग करते हुए मारपीट कर रहे हैं बीती रात उसका दामाद ही बेटी को सिविल अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। उसकी बेटी मानसिक रूप से परेशान थी। जिसके चलते उसने अस्पताल स्टाफ के साथ यह व्यवहार किया है।