अम्बाला: अंबाला से बेटे के गिरफ्तार होने के बाद भी किसान नेता जय सिंह ने की 31 मार्च को मोहड़ा मंडी में सभी से पहुंचने की अपील
Ambala, Ambala | Mar 30, 2024 सीआईए द्वारा युवा किसान नवदीप सिंह की गिरफ्तारी के बाद भी उसके पिता जय सिंह ने सभी वर्गों से 31 मार्च को मोहड़ा मंडी में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि रविवार को अवकाश का दिन है, इसलिए सभी दुकानदार, व्यापारी, मजदूर व आम नागरिक अधिक संख्या में शहीद शुभकरण के इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं।