अम्बाला: सुल्तानपुर में किश्त एक घंटा लेट होने पर फाइनेंसर ने महिला को गुंडों से पिटवाया
Ambala, Ambala | Mar 30, 2024 शहर के सुल्तानपुर में दबंग फाइनेंसर ने 1430 रुपए की किस्त एक घंटा लेट होने पर महिला के घर पर न सिर्फ ईंट पत्थर से हमला किया बल्कि गुंडो को बुलाकर महिला को पीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। महिला ने बताया है कि उसने फाइनेंसर को कहा था कि दोपहर तक का समय दे दो, उसके बाद पैसों का इंतजाम हो जाएगा। लेकिन वह नहीं माना और उसके ऊपर बाहर से गुंडे बुलाकर हमला कर दिया।