बांगरमऊ: आसीवन में गाली-गलौज का विरोध करने पर दंपती के साथ की गई मारपीट, लाठी-डंडों से गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र के बरौंकी गांव में गाली-गलौज का विरोध करना एक दंपती को भारी पड़ गया। शुक्रवार देर रात 11 बजे के करीब पारिवारिक विवाद के दौरान इम्तियाज और उनकी पत्नी तबस्सुम पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। आरोप है कि इम्तियाज के भाई आरिफ, शरीफ और मां नज्जो ने दोनों को बेरहमी से पीटा। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने एंबुलेंस से घ