जिले में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के चौथे दिन परीक्षा केंद्रों पर रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
Sadar, Varanasi | Aug 30, 2024 यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का आज यानी 30 अगस्त चौथा दिन है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से होगी। वाराणसी के 80 सेंटरों पर दोनों पाली मिलकर कुल 67968 अभ्यर्थी इस परीक्षा में हिस्सा लेंगे। अभ्यर्थी गुरुवार की शाम से ही वाराणसी पहुंचने लगे थे। अभ्यर्थी रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और परीक्षा केंद्र के पास रात बिताते नजर आये।