रोहनिया बाजार में फल की दुकान में सेंध लगाकर चोरी, पुलिस को दी तहरीर
Sadar, Varanasi | Aug 29, 2024 रोहनिया गांधी चौराहे के पास रोहनिया बाजार में गोविंदपुर रोहनिया निवासी जयप्रकाश गुप्ता की फल की दुकान (गोदाम) में सेध लगाकर चोरों ने दस पेटी अनार,चार बोरी मौसमी,दस पेटी नाशपाती,बीस पेटी सेव उठा ले गये। दुकानदार जयप्रकाश ने अपने पड़ोसी नागेंद्र पटेल तथा किशन पटेल को चोरी का आरोप लगाते हुए उनके तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रोहनिया थाने में लिखित तहरीर दिया।