कपसेठी क्षेत्र के अकोढा गांव में हैंडपंप को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
Sadar, Varanasi | Aug 30, 2024 सेवापुरी कपसेठी थाना क्षेत्र के अकोढ़ा गांव में बीती रात को अकोढ़ा गांव निवासी चन्द्रशेखर सिंह के घर में घुसकर परिजनों की पिटाई कर दी।जिसमें चन्द्रशेखर सिंह और उनकी पुत्री कली सिंह घायल हो गई।वही पीड़ित घटना की सूचना कपसेठी थाने पर देते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी।