वाराणसी में ट्रेन के सामने कूदने की विवाहिता ने की कोशिश, ससुर पर छेड़खनी का आरोप
Sadar, Varanasi | Aug 29, 2024 चौबेपुर क्षेत्र के कादीपुर स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग के गेट नंबर 12 पर गुरुवार की सुबह 32 वर्षीय विवाहिता ने इंटरसिटी ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की। गेटमैन की सतर्कता और स्थानीय लोगों की तत्परता से महिला की जान बच गई। लोगों ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।