कराहल: नवांकुर संस्था ने भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए लगाए सकोरे
कराहल में गर्मी के तीव्र प्रकोप को देखते हुए पक्षियों के जीवन की रक्षा हेतु नवांकुर संस्था द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चलाए जा रहे "सकोरा अभियान" के तहत यह कार्य किया गया।