कराहल: ग्राम गोरस में स्वच्छता एवं जल संरक्षण शपथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अतेंद्र सिंह गुर्जर के निर्देशन में जन अभियान परिषद द्वारा गोरस ग्राम में सीप नदी के तट पर स्वच्छता श्रमदान एवं जल संरक्षण शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।