अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, डंपर एवं पनडुब्बी जप्त
माखननगर के मोहासा में पत्थर-मुरूम का अवैध परिवहन करते डंपर
सिवनी मालवा के बाबरी में रेत परिवहन करते पनडुब्बी पर कार्रवाई
कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ के निर्देशानुसार जिले में रेत एवं अन्य गौण खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी है। इसी क्रम में खनिज विभाग के अमले द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त एक डंपर एवं एक पनडुब्बी को जप्त किया गया है।
खनिज विभाग की टीम ने मोहासा तहसील माखननगर में डंपर क्रमांक MP04WA9096 को पत्थर एवं मुरूम का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त किया। इसी प्रकार ग्राम बाबरी, तहसील सिवनी मालवा में रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक पनडुब्बी जप्त कर पुलिस थाना सिवनी मालवा की अभिरक्षा में रखवाई गई है।
उक्त कार्रवाई में सहायक खनिज अधिकारी सुचि माथुर, खनि निरीक्षक बसंत पाटिल, कृष्णकांत परस्ते, गरिमा एवं अमित चढ़ार तथा खनिज सिपाही हेमंत राज उपस्थित रहे। जप्त वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के प्रावधानों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Nov 4, 2026