मुज़फ्फरनगर: शिव चौक पर आगामी पर्व एवम लोकसभा चुनाव के मध्यनजर पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान।
जनपद मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर आज मंगलवार को आगामी पर्व एवम लोकसभा चुनाव के संबंध में पुलिस के द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए करीब 20 वाहन चालकों के चालान काटे गए। यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनपद के एसएसपी अभिषेक सिंह के आदेश अनुसार पुलिस ने जगह जगह वाहन चेकिंग अभियान चलाया हुआ है जिसमे वाहनों के कागजात चेक किए गए कागजात पूरे न होने पर करवाई की।