कासगंज: ढोलना थाना क्षेत्र में बच्चे के मुरमुरे फाड़ने को लेकर हुआ विवाद, महिला से मारपीट के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की
नगला सुमरा गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। मुरमुरे की थैली फाड़ने को लेकर शुरू हुए विवाद में एक महिला को लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पीटा गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने पीड़ित महिला के पति देवेंद्र की तहरीर भी मारपीट करने वाले 4 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी शनिवार रात 8 बजे मिली।