मधेपुरा: जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर मधेपुरा पहुंचे, तीन दिवसीय विशेष संसद सत्र को बताया पीआर एक्सरसाइज
मधेपुरा में जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने महिलाओं को आरक्षण देने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाए गए तीन दिवसीय विशेष संसद सत्र को पीआर एक्सरसाइज करार दिया है। रविवार को बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत प्रशांत किशोर ने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।