नौगावां सादात: नौगांवा तगा गांव के पास रोड पर कर रही महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
शनिवार को लगभग 3:30 पर नौगांवा तगा के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने रोड पर कर रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगने से नौगांवा तगा निवासी मेराज पत्नी आमिल बुरी तरह घायल हो गई, बताया गया कि मेराज किसी काम से रोड पर कर कर गई थी और वापस लौट करवे अपने घर आ रही थी। तभी उसे तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी।