सहारनपुर: चिलकाना पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
चिलकाना थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ मंगलवार दोपहर 2:00 बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान मूसा पुत्र इरफान निवासी गांव दुमझेड़ा, थाना चिलकाना के रूप में हुई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चिलकाना से दुमझेड़ा जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान उसे गिरफ्तार किया।