सिराथू: सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने लखनऊ में भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
सिराथू विधानसभा क्षेत्र की विधायक पल्लवी पटेल का एक वीडियो बृहस्पतिवार दोपहर सोशल मीडिया में सामने आया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि सिराथू विधायक पल्लवी पटेल भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है और नारेबाजी कर रही हैं।वीडियो में पल्लवी पटेल मोदी योगी शर्म करो जैसे नारे भी लगा रही हैं।लखनऊ से कौशांबी तक यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।