सिराथू: नारा गाँव में कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने किया हंगामा, लेखपाल पर मिलीभगत का आरोप
सिराथू तहसील क्षेत्र के नारा गाँव के ग्रामीणों ने गुरुवार जमकर हंगामा किया है।इन ग्रामीणों का आरोप है कि गाँव में कब्रिस्तान की जमीन पर कब्ज़ा कर अवैध निर्माण कार्य चल रहा है।ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल पर आरोप लगाया कि कब्जा करने वाले लोगों से मिलीभगत है।निर्माण का विरोध करने के लिए सैकड़ों लोग एक साथ जमा हुवे और हंगामा किया जिसकी तस्वीरे भी सामने आई है।