बहराइच: रोडवेज परिसर में दबंग आटो चालकों ने रोडवेज परिचालक को पीटा,बस के सामने ऑटो खड़ा करने का विरोध करने पर की पिटाई
दबंग ऑटो चालकों की दबंगई का मामला सामने आया है।जहाँ रोडवेज पुलिस चौकी के पास बेतरतीब तरीके से रोड पर खड़े ऑटो चालकों ने बहराइच डिपो के बस परिचालक को बुरी तरह पीट दिया।जिससे मौके पर अफ़रा तफरी का माहौल छा गया।मामला रोडवेज बस के सामने ऑटो खड़ा करने का विरोध करना बस परिचालक को महंगा पड़ गया। ऑटो चालकों की पिटाई से घायल परिचालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गयाहै