बहराइच: विकास भवन सभागार में 29 फरवरी को कैसरगंज सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक का होगा आयोजन
बहराइच विकास भवन सभागार में कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 29 फरवरी को संपन्न होगी। डीएम मोनिका रानी ने इस दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि एजेंडा बिंदु के अनुसार विभागों से संबंधित समाज सूचनाओं के साथ बैठक में समय से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।