बहराइच: बहराइच जिले में आपराधिक गतिविधियों मे सक्रिय 16 की खुली हिस्ट्री शीट
SP वृंदा शुक्ला ने अपराधों पर अंकुश को सख्त कदम उठाए है। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर जनपद के विभिन्न थानों के सक्रिय 16अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। सम्बंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने इलाके के सभी हिस्ट्रीशीटर की जीपीएस लोकेशन के साथ निरंतर निगरानी करते हुए अपराध नियंत्रण को नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करे