बहराइच: बहराइच अस्पताल परिसर से चिकित्साधिकारी की बाइक चोरी मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
मेडिकल कॉलेज परिसर से चिकित्साधिकारी की बाइक चोरी के मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की तफतीश शुरू कर दी है। चिकित्सक उत्कर्ष पांडे ने मंगलवार को बताया कि बहराइच अस्पताल के आयुष सिंह में संचालित ओएसटी सेंटर में वह बतौर चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात है और 15 फरवरी को उन्होंने अस्पताल परिसर में अपनी बाइक खड़ी की थी जो चोरी हो गयी।