बहराइच: शिवालापुरवा के पास सड़क हादसे में घायल युवक की हुई मौत,पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
श्रावस्ती जिले के सोनवां थाने के शिवालापुरवा निवासी 28 वर्षीय वीरेन्द्र कुमार पुत्र जमुना प्रसाद गौश्रालय में नौकरी करते थे। वह साईकिल से जा रहे थे। रास्ते मे किसी तेज रफ्तार अज्ञात एम्बुलेंस की टक्कर से वह घायल हो गए। घायल को वहां सीएचसी से बहराइच अस्पताल रेफर कर दिया गया था। घायल की मौत हो गई। पुलिस जांच में जुट गई है।