हरिद्वार में दशहरे की रात से शुरू हुई वार्षिक गंगा बंदी का असर हरकी पैड़ी पर भी दिखाई देने लगा है। विश्व प्रसिद्ध हरकी पैड़ी पर गंगाजल उपलब्ध नहीं होने से गंगा स्नान और अस्थि विसर्जन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को मायूस होना पड़ा।
हरिद्वार। दशहरे की रात से शुरू हुई वार्षिक गंगा बंदी का असर अब विश्व प्रसिद्ध हरकी पैड़ी पर भी दिखाई देने लगा है। गंगाजल उपलब्ध नहीं होने से गंगा स्नान और पूर्वजों की अस्थियों का विसर्जन करने पहुंचे श्रद्धालुओं को निराशा का सामना करना पड़ा।दूर-दराज से लंबा सफर तय कर हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालुओं को उम्मीद थी कि वे मां गंगा में स्नान कर धार्मिक अनुष्ठान पूरे करेंगे, लेकिन पानी की अनुपलब्धता के चलते उनकी आस्था से जुड़ी योजनाएं प्रभावित हुईं।
आस्था के प्रमुख केंद्र हरकी पैड़ी पर गंगा बंदी के कारण श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी ने धार्मिक यात्राओं की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए हैं।
#Haridwar #HarKiPauri #GangaBandi #GangaSnan #AsthiVisarjan #हरिद्वार #हरकीपैड़ी #गंगा_बंदी #गंगा_स्नान #UttarakhandNews #UttarakhandLive24