सुपौल: भाजपा स्थापना दिवस को लेकर जिला स्तरीय बैठक, 6 अप्रैल को धूमधाम से मनाने की तैयारी तेज
Supaul, Supaul | Mar 31, 2026 जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने 6 अप्रैल को मनाए जाने वाले स्थापना दिवस को भव्य और यादगार बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।