#तीन साल बाद खुलीं कुर्क 18 दुकानें, दुकानदारों के चेहरों पर लौटी रौनक
#मोहम्मदाबाद #गाजीपुर नगर के डॉक्टर अंसारी रोड स्थित अफजाल अंसारी कटरा में 26 मार्च 2023 को कुर्क की गईं 18 दुकानें बुधवार देर शाम प्रशासन की मौजूदगी में खोल दी गईं। ये दुकानें पूर्व विधायक स्वर्गीय मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मंसूर अंसारी पुत्र खुर्शेदुल हक अंसारी से संबंधित बताई गई हैं।
#तहसीलदार #मोहम्मदाबाद और कोतवाली प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन की मौजूदगी में मंसूर अंसारी को दाखिलानामा संबंधी कागजात सौंपे गए और इसके बाद 18 दुकानों को खोला गया। दुकानें खुलते ही दुकानदारों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। #GhazipurNews