बल्देवगढ़: स्वामी विवेकानंद मिनी खेल स्टेडियम में विकासखंड स्तरीय सांसद कप खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बल्देवगढ़ स्वामी विवेकानंद मिनी खेल स्टेडियम में विकासखंड स्तरीय सांसद कप खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें बताया गया कि उक्त प्रतियोगिता में कबड्डी,खो-खो,200 मीटर दौड़,भाला फेंक, गोला फेक एवं अनेक खेलों का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।