हमीरपुर: हमीरपुर में जेल का मासिक निरीक्षण किया डीएम और एसपी ने, सुरक्षा, स्वास्थ्य और कैदियों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
कानून-व्यवस्था और कारागार प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकारी अभिषेक गोयल और पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने जिला कारागार का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल की सभी व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत में जेल की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, उनके