टीकमगढ़: मवई के पास बस की टक्कर से बाइक सवार घायल, 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया
मवई के पास सोमवार सुबह करीब 10 बजे हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की टीम ने घायल को प्राथमिक सहायता प्रदान कर जिला अस्पताल पहुंचाया।