चाईबासा के टुंगरी मोहल्ला स्थित शीतला मंदिर के समीप रहने वाली एक महिला ने अपने पति, सास और दो ननदों पर मारपीट एवं जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता सीमा ठाकुर ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पति पंकज ठाकुर, ननद निशा शर्मा, रीमा प्रसाद तथा सास प्रीति देवी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।