शाजापुर: स्थानीय हायर सेकेंडरी ग्राउंड में संभाग स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
शालेय सम्भाग स्तरीय रग्बी क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी डॉ विवेक दुबे के निर्देशन क्रीड़ा अधिकारी आरसी ओझा के मार्गदर्शन, संयोजक संस्था के प्राचार्य प्रवीण मंडलोई के द्वारा खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया गया। सोमवार को शाम 4:बजे हायर सैकेंडरी ग्राउंड में आयोजित हुई प्रतियोगिता में शाजापुर, उज्जैन, रतलाम, मन्दसौर के खिलाड़ी शामिल हुए।