हाथरस: आगरा रोड पर एक परीक्षा केंद्र के बाहर अपने प्रेमी के साथ परीक्षा देने आई साली को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुआ बवाल
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के आगरा रोड स्थित एक परीक्षा केंद्र के बाहर आज दिन रविवार को अपने प्रेमी के साथ परीक्षा देने आई साली को जीजा ने काफी दूर से पीछा करके पकड़ लिया! साली परीक्षा देने के लिए अंदर प्रवेश कर गई और मौके पर जीजा और प्रेमी के बीच काफी नोकझोंक हो गई! जिससे सड़क पर जमकर हंगामा खड़ा हो गया ! पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर वहां से हटा दिया है!