हाथरस: चूड़ी वाली गली में शादी की बात करने के लिए पहुंचे बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम ज्वेलरी नगदी लेकर हुए फरार मची सनसनी
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के चूड़ी वाली गली में आज दिन शनिवार को शादी की बात करने पहुंचे मेहमान के भेष में बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को रस्सी से बांधकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया! रिटायर्ड शिक्षिका राधा शर्मा के घर की अलमारी को खोलकर ज्वेलरी और नगदी लेकर बदमाश मौके से फरार हो गए ! मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है ! घटना से सनसनी फैल गई है!