हाथरस: जलेसर रोड पर परसारा अड्डे के पास दो भाइयों के साथ एक दर्जन अधिक लोगों ने की मारपीट, घायलों का पुलिस ने कराया मेडिकल
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के जलेसर रोड परसारा अड्डे के पास बीती रात दो भाइयों के साथ एक दर्जन से अधिक लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों का जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। मामले को लेकर सदर कोतवाली पुलिस ने आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।