हाथरस: गांव महो में घर पर काम करते समय एक व्यक्ति को लगा बिजली का करंट, परिजन लेकर आए जिला अस्पताल, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव महो में घर पर बिजली का काम करते समय एक एक व्यक्ति को बिजली का करंट लग गया। हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृदा घोषित कर दिया। व्यक्ति की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।