सिरोही: जिला कलक्टर ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
Sirohi, Sirohi | Jun 8, 2026 जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मनरेगा, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, स्वामित्व योजना, हरियालो राजस्थान अभियान तथा सांसद-विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।