शाजापुर: भीलवाड़िया गांव के पास ट्रेचिंग ग्राउंड पर खुले में पड़ी पन्नियों को खाने से गायों की मौत, गौशाला संचालक ने लगाया आरोप
भिलवाड़िया गांव में नगर पालिका को ट्रेनिंग ग्राउंड के लिए श्री द्वारकाधीश ओम शांति गौशाला के आसपास ही जमीन आवंटित की गई है जिस पर नगर पालिका द्वारा शहर भर से कचरा इकट्ठा कर डाला जा रहा है लेकिन सही प्रकार से व्यवस्था नहीं होने से कचरे के साथ शहर मे पन्नियां भी यहां बिखरी रहती है । और इन्हीं पत्नियों को खाकर गौशाला की गाय भी मौत का शिकार हो रही है