पातेपुर: पातेपुर में ईद का त्यौहार आपसी भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, लोगों ने गले मिलकर दी बधाई
पातेपुर में आपसी भाईचारे एवं हर्षोल्लास के साथ मुस्लिम भाइयों के बीच ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। शनिवार की सुबह 10 बजे ईदगाह में नमाज के बाद लोग एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी। इस दौरान विभिन्न ईदगाह एवं नमाजस्थलों पर प्रयाप्त पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी तैनात किए गए थे। उसके बाद पूरा दिन लोग लोग घर घर जाकर खूब सेवइयां खाई एवं एक दूसरे को मुबारकबाद दी।