गुना नगर: घोसीपुरा में रेलवे पटरी के पास जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, कैंट थाना पुलिस ने नगदी व तास किए जब्त
गुना कैंट थाना की घोसीपुरा में रेलवे पटरी के पास जुआ खेल रहे लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। 29 मई को थाना प्रभारी ने बताया, सूचना पर कार्यवाही की रेलवे पटरी किनारे घोसीपुरा में रंगे हाथों जुआ खेलते पांच लोगों को पकड़ा है। मौके से 520 रुपए नगदी और ताश की गड्डी जप्त की है। जुआ एक्ट में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की।