सिमवारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कक्षा 6 में पढ़ने वाली छात्रा ज्योति कुमारी अचानक तेज गर्मी के कारण गुरुवार को सुबह 8:00 बजे बेहोश हो गई ।शिक्षकों के द्वारा इसकी सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था को दी गई ।जहां से आई एंबुलेंस के द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उपचार कर घर भेज दिया।