मोतिहारी: हरसिद्धि थाना के बहरामपुर गांव में सड़क के किनारे से बलपूर्वक हटाया गया अतिक्रमण
हरसिद्धि थाना क्षेत्र के जागापाकड़ पंचायत अंतर्गत बहरामपुर गांव में सड़क के किनारे से शनिवार को अतिक्रमण हटाया गया। प्रशासन के द्वारा जेसीबी के माध्यम से बलपूर्वक अतिक्रमण हटाया गया। दो लोगों के द्वारा सड़क पर घर बनाकर अतिक्रमण किया गया था। सीओ एवं थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में उक्त अतिक्रमण को हटाया गया। जानकारी शनिवार को 3:00 बजे दी गई।